Wednesday, February 5, 2020

शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या

एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम को जब हम सूचना पर यहां पहुंचे तो छात्रा का शव मिला। बताया जा रहा है कि छात्रा का मामा उससे शादी करना चाहता था लेकिन मना करने पर उसने युवती का घला घोंट कर हत्या कर दिया। पुलिस के बताया कि रेस्तरां के वेटर ने पीड़िता को सोफे पर पड़ा पाया और जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। रेस्तरां के कर्मचारियों के अनुसार, पीड़िता एक युवक के साथ आई थी, जिसकी पहचान बाद में उसके मामा के रूप में हुई। वह लड़की को एक केबिन में छोड़कर रेस्तरां से निकल गया था। हाथरस के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव बंसवाल ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के परिवार के सदस्यों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 3०2 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

No comments:

Post a Comment

शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या

एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...