Thursday, June 6, 2013
बहन ने की लव मैरेज, भाई ने किया जीजा का मर्डर
नई दिल्ली।। साउथ वेस्ट दिल्ली के पालम क्षेत्र के मंगलापुरी इलाके में बुधवार रात एक युवक आकाश ने अपने ही जीजा सुरेश की चाकू से गोद कर हत्या कर दी और फरार हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने छानबीन कर मृतक की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया। मृतक का नाम सुरेश (25) है, जो पालम के मंगोलपुरी फेज-2 में रहता था। सुरेश की गलती यही थी कि उसने करीब डेढ़ साल पहले मोनिका नाम की लड़की से लव मैरेज की थी। इस बात को लेकर मोनिका का भाई आकाश (22) नाराज था। कई बार धमकी भी दे चुका था कि वह सुरेश को मार डालेगा।
मोनिका ने बताया कि उसके भाई ने उसके पति को मार दिया और भाग गया। भाई इसलिए नाराज था कि उसने दूसरी बिरादरी के लड़के सुरेश से अपनी पसंद से शादी की थी। मोनिका का कहना है कि आकाश ने पहले भी मुझसे कहा था कि मैं उसे मार डालूंगा। इस शादी को लेकर घर वाले पहले तैयार नहीं थे, लेकिन बाद में पापा को मंजूर हो गया था। मेरा भाई राजी नहीं था। अभी तक आरोपी आकाश पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। -नवीन निश्चल// नवभारत टाइम्स | Jun 6, 2013
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
संजय स्वदेश कथा का तानाबाना तुलसी ने कुछ ऐसा बुना की रावण रावण बन गया। मानस मध्ययुग की रचना है। हर युग के देशकाल का प्रभाव तत्कालीन समय ...
-
पटना. केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार एक तरफ जहां वर्ष 2019 तक देश को खुले में शौच मुक्त करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है, वहीं इसके विप...
No comments:
Post a Comment