नांदेड़. महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले की पुलिस ने 18 महीने के भीतर 20 महिलाओं की हत्या करने वाले एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया सीरियल किलर महिलाओं की हत्या कर उनके जेवर लूट लेता था। इस हत्यारे ने 5 महिलाओं की हत्या करने से पहले उनका रेप भी किया।
अजीज खान उर्फ मोहम्मद पठान नाम के इस शातिर अपराधी ने विदर्भ, मराठावाड़ा समेत आंद्र प्रदेश में भी हत्याओं को अंजाम दिया। पुलिस ने अजीज खान को विदर्भ स्थित उसके पैतृक गांव रूपाली से 11 मार्च को गिरफ्तार किया था।
पुलिस के मुताबिक अजीज खान ने न सिर्फ 20 महिलाओं की हत्या की बल्कि उसने 6 अन्य महिलाओं की हत्या की कोशिश भी की। मूल रूप से नांदेड़ के जवलगांव के रहने वाले अजीज खान ने दो शादियां की हैं और वो पिछले कुछ सालों से रूपाली में रह रहा था।
मामले की जांच कर रहे लोकल क्राइम ब्रांच नांदेड़ के सीनियर इंस्पैक्टर देवीदास नामदेवराव ढोले ने बताया कि अजीज खान अकेली महिलाओं को निशाना बनाता था। वो 45-60 वर्ष की महिलाओं पर हमला करता था। अजीज बेहद पेशेवर तरीके से अकेली महिला के गले को रस्सी को घोटकर पहले उसकी हत्या करता था और फिर पहने हुए जेवर लूट लेता था।
इंस्पैक्टर ढोले के मुताबिक अजीज खान ने नजदीकी आंध्र प्रदेश में भी वारदातों को अंजाम दिया। आंध्र प्रदेश के आदिलाबाद जिले में ही उसने दो हत्याएं की। इंस्पैक्टर ढोले के मुताबिक अजीज खान का मूल उद्देश्य लूट रहता था। पुलिस ने उससे लूटे हुए जेवर भी बरामद किए हैं तथा उसकी निशानदेही पर कुछ सुनारों से भी पूछताछ की है। एक सुनार ने अजीज खान से जेवर खरीदना स्वीकार किया है।
35 वर्षीय अजीज खान ने पुलिस पूछताछ में 20 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। 11 मार्च को गिरफ्तार किए गए अजीज खान को पुलिस ने सात दिन की रिमांड पर लिया था। आज उसकी रिमांड खत्म हो रही है। पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश कर उसकी रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
संजय स्वदेश कथा का तानाबाना तुलसी ने कुछ ऐसा बुना की रावण रावण बन गया। मानस मध्ययुग की रचना है। हर युग के देशकाल का प्रभाव तत्कालीन समय ...
-
पटना. केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार एक तरफ जहां वर्ष 2019 तक देश को खुले में शौच मुक्त करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है, वहीं इसके विप...
No comments:
Post a Comment