Tuesday, March 8, 2011

तलवार की वकील की मां और डीयू की छात्रा की हत्‍या

दिल्‍ली में 2 कत्‍ल: नई दिल्ली. दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' के ही दिन एक बार फिर तार-तार हो गई जब दिन दहाड़े दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने एक बुजुर्ग महिला का भी कत्‍ल कर दिया।
रामलाल आनंद कॉलेज में पढ़ने वाली 22 साल की राधिका तंवर को अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार की सुबह 10:20 बजे के करीब तब गोली मारी जब वह कॉलेज के पास मौजूद फुट ओवर ब्रिज पर थी। हमलावर गोली मारने के बाद फरार हो गए। छात्रा को एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक छात्रा कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रम की दूसरे वर्ष की छात्रा थी। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि वारदात के पीछे हमलावरों की मंशा की जांच की जा रही है।
जहां एक ओर दिल्ली में अपराधी छात्रा को गोली से निशाना बना रहे थे, उसी समय संसद में गृहमंत्री यह दावा कर रहे थे देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध में कमी आई है। मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने संसद में दिए एक बयान में कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध में कमी आई है। वहीं, सीपीएम की नेता वृंदा करात ने राज्यसभा में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा जोरशोर से उठाया। उन्होंने कहा कि आज देश में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।
इस घटना के कुछ ही देर बाद, दोपहर में विवेक विहार में अपराधियों ने 83 साल की अन्‍ना नमन की हत्‍या कर दी। अन्‍ना राजेश और नुपुर तलवार की वकील (आरुषि हत्‍याकांड में) रेबिका जॉन की मां थीं।
हर18 घंटे में महिला के साथ रेप की गवाह बनती है दिल्ली दिल्ली सिर्फ देश की प्रशासनिक राजधानी नहीं बल्कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की भी 'राजधानी' बन गई है। हालत यह है कि देश में हो रहा रेप का हर चौथा मामला दिल्ली में होता है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के मुताबिक 2010 में 489 रेप के मामले दर्ज किए गए, जबकि 2009 में 459 ऐसे केस पुलिस के सामने आए। महिलाओं का अपहरण और छेड़छाड़ भी दिल्ली में आम हो गया है।
2010 में देश भर में 3544 महिलाएं अगवा की गईं। इसमें 1379 महिलाएं राजधानी दिल्ली की हैं। दिल्ली पुलिस के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक राजधानी में हर 18 घंटे में महिलाओं के साथ बलात्कार और हर 14 घंटे में छेड़छाड़ की घटना होती है। देश में महिलाओं पर अपराध के मामले बढ़े हैं, दिल्ली देश के उन ३५ शहरों में पहले नंबर पर है, जहां महिलाएं सबसे अधिक असुरक्षित है। हालांकि जिस तरह से उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा में अपराध के मामले सामने आ रहे है उससे इस बात से अब कोई अंतर नहीं दिखता की आप किस शहर या मोहल्ले में है। स्त्री की आधी दुनिया न तो घर में सुरक्षित है, न व्यस्तम भीड़ भाड़ वाली सड़क पर, न ही हॉस्टल में। और तो और ट्रेन में अकेले यात्रा करना भी लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं रह गई है। पिछले दिनों अपराध के कुछ ऐसे मामले सामने आए है जो यह बताते है कि अब इस बात से भी कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ता कि उम्र क्या है? चाहे ढाई साल की बच्ची हो या कॉलेज छात्रा या फिर घरों में महिलाएं सभी अपराध की शिकार हो रही है।
राजधानी में इन दिनों ब्लेडमैन के आतंक से लड़कियां डरी हुई हैं। पिछले कुछ हफ्तों में कोई सिरफिरा युवक कई लड़कियों को ब्लेड मारकर घायल कर चुका है। दिल्ली महिलाओं के लिए कितनी असुरक्षित हो चुकी इस बात अंदाजा बॉलीवुड की ऐक्ट्रेस गुल पनाग के उस बयान से लगाया जा सकता है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली पिछले कुछ सालों में बदल गई है, लेकिन यहां के पुरुषों की एक आदत नहीं बदली है और वह है लड़कियों को छेड़ने की। गौरतलब है कि गुल पनाग जनवरी में जब दिल्ली मैराथन में भाग लेने के लिए आई थीं तो उनके साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी, जिसके बाद गुल पनाग ने ये टिप्पणी की थी। गृह मंत्री चिदंबरम चाहे जो कहें दिल्ली और एनएसीआर क्षेत्र में महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामले बढ़े हैं।

महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले2008 : 195,856
2009 : 203,804

'देश भर में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।'राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष गिरिजा व्यास
'दिल्ली पिछले कुछ सालों में बदल गई है, लेकिन यहां के पुरुषों की एक आदत नहीं बदली है और वह है लड़कियों को छेड़ने की।'
गुल पनाग, बॉलीवुड ऐक्टर

http://www.bhaskar.com/article/DEL-du-student-killed-in-broad-day-light-in-delhi-1916754.html?HT4=

No comments:

Post a Comment

शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या

एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...