Thursday, March 10, 2011

हरिद्वार में की शादी बहादुरगढ़ में इंकार

रोहतक. बहादुरगढ़ की एक लड़की को उसके कथित पति ने पत्नी मानने से इंकार कर दिया है। पीड़ित लड़की ने युवक व उसके माता-पिता के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाने में यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है।
पुलिस के मुताबिक बहादुरगढ़ स्थित नेहरू कॉलोनी की एक लड़की ने बयान दर्ज करवाया है कि वह 2009 में बहादुरगढ़ स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करती थी, वहीं पर रोहतक की रेलवे कालोनी निवासी विकास आता था, जोकि एक कोरियर कंपनी में काम करता था। दोनों के बीच संपर्क हो गया। इस दौरान उन दोनों में प्यार हो गया।
इस के बाद एक दिन विकास उसे शादी के नाम पर हरिद्वार ले गया और वहां पर अपने दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली। इसके बाद लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। अब शादी के सबूत नष्ट करके उसे पत्नी मानने से इंकार कर रहा है। पुलिस ने लड़के व उसके माता पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
प्यार में धोखा मिला
लड़की ने बताया कि मुझे नहीं पता था कि मुझे प्यार में इतना बड़ा धोखा मिलेगा। विकास ने मुझसे कई वादे किए थे। अब उसी ने उन वादों को तोड़ दिया।
पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद
युवती का कहना है कि उसने बहादुरगढ़ पुलिस को वारदात के बारे में अवगत करवाया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को एक बार फिर बहादुरगढ़ थाने में पहुंची और जहां उसे बताया गया कि मामला शिवाजी कॉलोनी थाने का है। ऐसे में वह रोहतक आ गई है।
आरोपी को जल्द गिरफ्तार करेंगे
सिविल अस्पताल में लड़की का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इंस्पेक्टर रामनारायण, शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी।

No comments:

Post a Comment

शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या

एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...