फरीदाबाद
नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर घर से भगाने और कई दिनों तक उसके साथ रेप करने का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक और किशोरी की तलाश में कई स्थानों पर छापामारी कर उन्हें दबोच लिया। युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
सेक्टर-7 थाने में दर्ज मामले के अनुसार सेक्टर-8 निवासी एक महिला ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व उसकी नाबालिग बेटी घर से लापता हो गई थी। तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। तभी महिला को पता चला कि पड़ोस में रहने वाला अनुराग उनकी बेटी को भगा ले गया है। महिला ने अनुराग के खिलाफ बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया।
इस मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर जगदीश ने बताया कि पुलिस टीम ने अनुराग के ठिकानों पर किशोरी को तलाश किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि अनुराग लड़की को लेकर गुडईयर चौक पर खड़ा है। पुलिस ने सूचना मिलते ही दोनों को दबोच लिया। लड़की ने पुलिस को बताया कि अनुराग ने कई स्थानों पर ले जाकर उसके साथ रेप किया। इस बारे में किसी को बताने पर उसने लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
संजय स्वदेश कथा का तानाबाना तुलसी ने कुछ ऐसा बुना की रावण रावण बन गया। मानस मध्ययुग की रचना है। हर युग के देशकाल का प्रभाव तत्कालीन समय ...
-
पटना. केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार एक तरफ जहां वर्ष 2019 तक देश को खुले में शौच मुक्त करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है, वहीं इसके विप...
No comments:
Post a Comment