सिरसा. ढाणी सतनाम की नौंवीं कक्षा की किशोरी को गांव का ही नवविवाहित युवक तीन दिन पहले डरा-धमका कर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी का बीस दिन पहले ही विवाह हुआ था। शुक्रवार रात को वह किशोरी के साथ ओटू के बस स्टैंड पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया।
ढाणी सतनाम सिंह निवासी 16 वर्षीया किशोरी रानियां के राजकीय स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ती है। 9 मार्च को वह घर से स्कूल गई थी मगर शाम तक जब घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने तलाश शुरू की। उन्हें मालूम हुआ कि गांव का सुखविंद्र सिंह उर्फ बिट्टू (22) पुत्र नसीब सिंह बस स्टैंड से ही छात्रा को बहला फुसला कर ले गया है। बाद में उन्होंने थाना रानियां पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी सुखविंद्र पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। शुक्रवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सुखविंद्र सिंह उक्त छात्रा के साथ गांव ओटू में आया हुआ है। पुलिस ने दोनों को ओटू बस स्टैंड से काबू किया।
चौपटा में भी हुआ था ऐसा केसचौपटा क्षेत्र के गांव रायपुर का युवक मनीष जो एक बच्चे का पिता था,प्यार के झांसे में फंसाकर गांव निरवाण की एक नाबालिग छात्रा को 12 फरवरी 2010 को बहलाफुसला कर गुड़गांव ले गया। वह सिरसा में महिला बहुतकनीकी संस्थान में कंप्यूटर की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। 15 फरवरी 2011 को सिरसा पुलिस ने दोनों को गुड़गांव के धारुहेड़ा इलाके से काबू किया। नाबालिगा को कोर्ट ने नारी निकेतन करनाल व आरोपी मनीष को जेल भेज दिया था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
संजय स्वदेश कथा का तानाबाना तुलसी ने कुछ ऐसा बुना की रावण रावण बन गया। मानस मध्ययुग की रचना है। हर युग के देशकाल का प्रभाव तत्कालीन समय ...
-
पटना. केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार एक तरफ जहां वर्ष 2019 तक देश को खुले में शौच मुक्त करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है, वहीं इसके विप...
No comments:
Post a Comment