Monday, March 7, 2011

दूल्हे के इनकार के बाद चाचा की दुल्हन बन गई लड़की!

हिसार/टोहाना/कुलां. कभी-कभी जिंदगी अजीब मोड़ पर आ जाती है। पांच मार्च को बलियाला गांव में बारात के स्वागत की तैयारियां कर रहा एक परिवार उस समय असमंजस में पड़ गया जब दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया।
बारात जींद जिले में नरवाना तहसील के उझाना गांव से आनी थी। शाम को शादी थी और सुबह दूल्हा यह कहते हुए नट गया कि अभी वह शादी नहीं करना चाहता। लड़की वाले तुरंत उझाना पहुंचे और माजरा समझने की कोशिश की। मान-मनौवल की। लड़के वाले भी बेटे को समझाते रहे। बात बनी नहीं। यह भी सोचा गया कि अगर शादी जबरदस्ती करवा भी दी गई तो लड़की का जीवन और भी मुश्किल में पड़ जाएगा। सो समझदारी से रास्ता निकाला गया।
इसी गांव में लड़के के एक अविवाहित और हमउम्र चाचा को योग्य वर के रूप में परखा गया। चाचा तैयार हो गया। तुरंत शादी की तैयारियां की गईं। दोपहर बाद एक नए दूल्हे के साथ बारात बलियाला गांव आई और दुल्हन को लेकर उझाना पहुंची। अंत भला सो सब भला। सबकी दुआएं लेकर दूल्हा-दुल्हन ने नई जिंदगी शुरू कर दी है। शादी मुबारक! सलामत रहे जोड़ी।
Source: भास्कर न्यूज| Last Updated 11:42(08/03/11) /bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या

एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...