Thursday, March 24, 2011

बचा लो साहब आवारा मां ने किया सब बेकार

जमशेदपुर। बलाईडीह निवासी दो बेटियों ने अपनी मां के विरुद्ध पराए पुरुष के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए गम्हरिया पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। गम्हरिया थाने में दर्ज सनहा के अनुसार रीता महतो एवं सुनीता महतो द्वारा अपनी मां के बिहली महतो तथा आदित्यपुर निवासी अविराम के बीच वर्षों से अवैध संबंध होने की बात कही गई है। दोनों बहनों ने बताया कि जब वे इसका विरोध करती हैं, तो मां एवं उसका आशिक मिल कर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं।
इसे लेकर वे भयभीत हैं। शिकायत में कहा गया है कि उनके पिताजी झमरु महतो भी इस नाजायज संबंध का विरोध करते थे, उनके साथ भी दोनों मिलकर मारपीट किया करते थे। इसलिए पिताजी ने आत्महत्या कर ली। दोनों बहनों ने संयुक्त रूप से गम्हरिया थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या

एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...