Friday, March 4, 2011

अश्लील हरकतों पर प्रिंसिपल की पिटाई

लखनऊ। हमीरपुर के चंद्र पुरवा सुमेरपुर में हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल को छात्राओं से अश्लील बातें करना काफी महंगा पड़ा। छात्राओं के परिजनों ने प्रिंसिपल की न केवल जमकर धुनाई की, बल्कि उसके मुंह में कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया। स्कूल की ज्यादातर छात्राओं ने प्रिंसिपल पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
राज्य पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता के अनुसार मामला उस समय भड़क गया जब हमीरपुर स्थित सुमेरपुर में हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल ने एक छात्रा को अपने कमरे में बुलाया और उसका हाथ देखने के बहाने उससे छेड़खानी करने लगा।
प्रिंसिपल की हरकत से गुस्साई छात्रा ने स्कूल के अन्य छात्राओं को इसकी जानकारी दी। पहले से ही प्रिंसिपल की हरकतों से तंग छात्रों ने मामले की जानकारी अपनी क्लास टीचर को देने के अलावा अपने-अपने परिजनों को भी दी, जिन्होंने स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल की सार्वजनिक रूप से पिटाई कर दी। -from 4 Mar 2011, 2100 hrs,नवभारत टाइम्स

No comments:

Post a Comment

शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या

एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...