इधर चिदंबरम बोले-महिलाओं के खिलाफ अपराध घटे,...
मदुरै. महिला दिवस के मौके पर एक ओर जहां देशभर में महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े कई दावे किए जा रहे हैं वहीं आधी आबादी का ‘सच’ इस रूप में सामने आया है। तमिलनाडु की जेलों में बंद महिला कैदियों ने उत्पीड़न और अमानवीय व्यवहार किए जाने की शिकायत की है। इन महिलाओं का कहना है कि उन्हें नंगा घुमाया गया, गालियां दी गईं, मारा-पीटा गया और यहां तक कि उन्हें मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रखा गया।
ऐसी ही तीन महिलाओं ने कैद से बाहर आने के बाद अपनी दास्तान बयां की है। सोसायटी फॉर इंटीग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया से रू-ब-रू हुईं इन महिलाओं ने अपना दर्द सुनाया।
इन महिलाओं में एक परमेश्वरी(25) ने बताया कि उसे उसके चाचा कविरासु के साथ 16 फरवरी 2010 को रामनाथपुरम के कडालाडी से गिरफ्तार किया था। कुछ दिनों के बाद पुलिस ने उनके चाचा को मुठभेड़ में मार दिया और उस पर चोरी का झूठा केस बना कर जेल में डाल दिया। पुलिस को डर था कि परमेश्वरी अगर बाहर रहेगी तो उसके चाचा के झूठे एनकाउंटर का पर्दाफाश हो जाएगा।
मदुरै के अन्नैयुर गांव की परमेश्वरी ने बताया कि पुलिस उन्हें तिरुची के महिला जेल लेकर गई जहां उन्हें 23 फरवरी 2010 से 7 जून तक रखा गया। परमेश्वरी ने कहा, ‘मुझे वॉर्डन ने दूसरे कैदियों के सामने नंगा कर दिया और गंदी गालियां भी दीं। वह मेरी जिंदगी का सबसे खराब अनुभव था।’
मुन्नियाम्मल (50) और एम मुथुलक्ष्मी (45) ने भी कुछ ऐसे ही आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ जेल में अमानवीय व्यवहार किया गया। मुन्नियाम्मल को लूट के आरोप में निलाकोट्टी उप कारागार में बंद किया गया था जबकि मुथुलक्ष्मी अवैध शराब बनाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था।
दोनों महिला कैदियों ने बताया कि जेल में उन्हें खाने को पानी जैसा दाल मिलता था और उनके हिस्से के अंडे और दूध उनके बच्चों को दिए जाते थे। एक ही अंडे को दो टुकड़ों में बांटकर उनके बच्चों को दिया जाता था। एक ही बैरक में आठ-आठ कैदियों को रखा जाता था जहां एक कोने में छोटा सा शौचालय था और वहां प्राइवेसी नहीं थी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
संजय स्वदेश कथा का तानाबाना तुलसी ने कुछ ऐसा बुना की रावण रावण बन गया। मानस मध्ययुग की रचना है। हर युग के देशकाल का प्रभाव तत्कालीन समय ...
-
पटना. केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार एक तरफ जहां वर्ष 2019 तक देश को खुले में शौच मुक्त करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है, वहीं इसके विप...
No comments:
Post a Comment