Monday, March 28, 2011
सात घंटे तक महिला व युवकों को पेड़ से बांधकर की मारपीट
जमवारामगढ़,rajsthan 28 मार्च। आंधी थाना क्षेत्र के समीप गांव डगोंता में गत रात्रि एक महिला के चाचा ने भतीजी सहित दो अन्य युवकों को सात घण्टे तक बन्धक बनाकर मारपीट की, साथ ही तीनों के बाल भी काट दिए। आंधी थाना इंचार्ज मुरारी लाल मीणा ने बताया कि पीड़िता आशा (बदला हुआ नाम) जो पिछले आठ माह से अपने माता-पिता के साथ जयपुर के शास्त्री नगर एरिया में रह रही है। रविवार को महिला के माता-पिता ने महिला को अपने गांव डगोता से घरेलु सामान लाने के लिए भेजा। महिला जयपुर से बस द्वारा दोपहर को दौसा पहुंची व अपने पड़ौसी के भांजे दुर्गेश महावर दौसा निवासी को फोन कर दौसा-सैथल मार्ग बुलाया जहां से दुर्गेश ने अपने दोस्त नीरू को साथ लिया और महिला सहित दोनों युवक रात्रि आठ बजे महिला के गांव डगोता पहुंचे। गांव पहुंचते ही महिला ने अपने मकान का ताला खोलकर खाना बनाया। उसी समय महिला के चाचा जो पास ही के मकान में रहता है, ने अपने अन्य भाइयों को साथ लेकर महिला के घर का जबरन दरवाजा तोड़कर तीनों को बाहर निकाला और पेड़ से बांधकर तीनों की पिटाई की। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला सहित दोनों युवकों के बाल भी काट दिए। सुबह करीब छ: बजे सूचना पाकर इंचार्ज मुरारी लाल मीणा मौके पर पहुंचे और तीनों को पेड़ से खुलवाया व थाने ले जाकर मेडिकल मुआयना कराया। पीड़ितों के दिए बयानों के आधार पर पुलिस ने मोहन पुत्र बरदू नायक, अमर सिंह पुत्र रामू नायक, नरसिंगा पुत्र रामनाथ नायक, भंवर पुत्र बरदू नायक, ओम प्रकाश पुत्र बाबूलाल नायक व रामकरण पुत्र रुदा नायक को गिरफ्तार किया है वहीं इसी मामले में भगवान सहाय नायक व मनोज नायक अभी भी फरार हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
संजय स्वदेश कथा का तानाबाना तुलसी ने कुछ ऐसा बुना की रावण रावण बन गया। मानस मध्ययुग की रचना है। हर युग के देशकाल का प्रभाव तत्कालीन समय ...
-
पटना. केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार एक तरफ जहां वर्ष 2019 तक देश को खुले में शौच मुक्त करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है, वहीं इसके विप...
No comments:
Post a Comment