Monday, March 28, 2011

हरियाणा-यूपी के गुर्जरों का एलान, लड़कियों को जींस पहनने नहीं देंगे

लखनऊ. उत्तरप्रदेश व हरियाणा के गुर्जरों ने लड़कियों के जींस पहनने व मोबाइल फोन रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है। शनिवार की रात सहारनपुर के विजय सिंह पथिक कन्या विद्यालय में हरियाणा व उत्तरप्रदेश के 52 गांवों की गुर्जर पंचायतें जमा हुईं। इसमें यह प्रस्ताव रखा गया कि समाज की लड़कियों को जींस पहनने व मोबाइल पर रोक लगा दी जाए।
इस पर आम सहमति बनने के बाद पाबंदी की घोषणा कर दी गई। गुर्जर समाज के यशपाल सिंह गुर्जर ने पत्रकारों से कहा, ‘लड़कियों के जींस पहनने व मोबाइल रखने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यदि समाज की कोई लड़की फैसला नहीं मानेगी तो हमें उसे मनवाना आता है।’ अब देखने वाली बात है कि इस पाबंधी पर कितना अमल होगा।

No comments:

Post a Comment

शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या

एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...