Tuesday, March 22, 2011

गुरू-शिष्य के रिश्ते को कलंकित कर दिया वहशी टीचर ने

कानपुर। हवस की प्यास बुझाने के लिए एक शिक्षक ने अपनी शिष्या को शिकार बना एक बार फिर गुरू-शिष्य के रिश्ते को कलंकित कर दिया। छात्रा के पिता ने गजनेर थाने में शिक्षक के लिखाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने छात्रा को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रमाबाई नगर जिले के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव निनाया में दलित किशन लाल का परिवार रहता है। उसकी सोलह वर्षीय पुत्री नीलम (काल्पनिक नाम) कक्षा 11 की छात्रा है।
किशन लाल ने रिपोर्ट लिखाते समय गजनेर थाना पुलिस को बताया कि गांव में रहने वाला युवक प्रदीप लोधी बेटी को घर में ट्यूशन पढ़ाने आता था। रविवार को जब घर के सभी लोग खेत पर काम करने गए थे। तभी दोपहर में प्रदीप नीलम को पढ़ाने घर पहुंचा। बेटी को घर में अकेला देख प्रदीप ने उसे दबोच लिया और घसीट कर एक कमरे के अंदर ले गया। जहां उसने डराने-धमकाने के बाद नीलम के साथ बलात्कार कर डाला। इसके बाद प्रदीप उसे मुंह बंद रखने की धमकी देता हुआ फरार हो गया।
शाम को जब परिजन काम करके खेत से घर लौटे तो बदहवाश हालत में नीलम को देख सन्न रह गए। पूछने पर नीलम ने परिजनों को रोते हुए आप बीती सुनाई। जिसे सुनने के बाद किशन लाल गांव वालों के साथ रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचा। गजनेर थाना प्रभारी बीके मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर शिक्षक के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी गांव से फरार है उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

No comments:

Post a Comment

शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या

एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...