2 Aug 2009, 1200 hrs IST,टाइम्स न्यूज नेटवर्क
कहानी है हरियाणा फतेहबाद जिले के गांव जांडली कलां की। यहां के रहने वाले नाथू राम की शादी गीता से होनी थी। उसी दिन नाथू की बहन की शादी गीता के मामा से होनी थी। लेकिन गीता के पिता ने डीएसपी से शिकायत कर दी। उन्होंने कहा गीता सिर्फ 15 साल की है और उनकी पत्नी और उसके परिवार ने साजिश के तहत गीता की शादी नाथू राम से तय कर दी, ताकि बदले में गीता के मामा की शादी हो सके। यह सब कुछ लेन-देन के तहत हुआ।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादी रोक दी। लेकिन परिवार ने इसके लिए भी तैयारी कर रखी। उन्होंने तुरत-फुरत गीता की कजन सावित्री को दुल्हन के तौर पर पेश कर दिया। लेकिन सावित्री भी नाबालिग निकली। इसके बाद भी परिवारवाले रुके नहीं। उन्होंने परिवार में किसी और लड़की की तलाश शुरू कर दी, जिसकी शादी की जा सके। आखिरकार एक लड़की मिल गई, जिसकी उम्र 20 साल थी।
फतेहबाद के डीसी सी. जी. रजनीकांतन ने बताया कि पुलिस जब शादी रोकने के लिए पहुंची, तो परिवार वाले जोर दे रहे थे कि लड़की बालिग है। हालांकि लड़की खुद कह रही थी कि उसका जन्म 1993 में हुआ था। रजनीकांतन के मुताबिक जब मैंने उन्हें पुलिस केस की धमकी दी, तब जाकर वे शांत हुए और लिखित में दिया कि लड़की शादी बालिग होने के बाद ही की जाएगी।
यह कहानी सुनने में अजीब लगती है, लेकिन पहली बार नहीं हुई है। यही घटना सिरसा जिले के केहरवाल गांव में भी हुई थी। वहां तो लड़कियों की उम्र 12 और 14 साल थी।
हरियाणा में हालत यह हो गई है कि लड़कों की शादियां नहीं हो रही हैं। यहां सेक्स रेशो 822 के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। कुछ गांवों में तो 1000 पुरुषों पर 300-400 लड़कियां ही रह गई हैं। ऐसे में यहां के ग्रामीण इलाकों में लेन-देन का सिस्टम चल पड़ा है। जब किसी लड़के की शादी नहीं होती, तो उसके परिवार की किसी लड़की के बदले अन्य परिवार की लड़की ले ली जाती है। लेकिन हर परिवार में तो शादी की उम्र की लड़कियां होती नहीं हैं। लिहाजा कई बार नाबालिग लड़की की शादी कर दी जाती है।
चंडीगढ़ में रहने वाले सोशल साइंटिस्ट मनजीत सिंह कहते हैं कि उन परिवारों को ऐसी दिक्कतें नहीं होतीं, जहां जमीन या पैसा खूब होता है। लेकिन छोटे किसानों या गरीब परिवारों के लड़कों के पास अपनी बहनों के बदले शादी करने के अलावा कोई चारा नहीं है। http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/4847756.cms
Wednesday, March 2, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
संजय स्वदेश कथा का तानाबाना तुलसी ने कुछ ऐसा बुना की रावण रावण बन गया। मानस मध्ययुग की रचना है। हर युग के देशकाल का प्रभाव तत्कालीन समय ...
-
पटना. केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार एक तरफ जहां वर्ष 2019 तक देश को खुले में शौच मुक्त करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है, वहीं इसके विप...
No comments:
Post a Comment