मनसा।। पंजाब में एक नाबालिग लड़की के बच्चे को जन्म देने की खबर से हर कोई सकते में है, हालांकि जन्म के कुछ देर बाद ही बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में लड़की का स्कूल टीचर शक के घेरे में है।
पुलिस ने जानकारी दी कि उसने नाबालिग लड़की की शिकायत पर स्कूल टीचर का डीएनए सैंपल ले लिया है, लेकिन रेप के मामले में फिलहाल किसी व्यक्ति का नाम दर्ज नहीं किया है। पुलिस ने स्कूल टीचर और बच्चे का डीएनए सैंपल को जांच के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। लड़की को हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। लड़की फिलहाल डिप्रेशन में है।
मनसा के एसएसपी हरदयाल सिंह मान ने इस बात की पुष्टि की कि फलुआ गांव के एक स्कूल टीचर का डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। लड़की और उसके पिता द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई की और टीचर व बच्चे का डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा।
एसएसपी ने बताया कि इस मामले में अनजान व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, क्योंकि लड़की ने बाद में इस बात से इनकार कर दिया कि टीचर ने उसके साथ रेप किया है। उन्होंने कहा कि लड़की की मानसिक हालत फिलहाल ठीक नहीं है इसलिए जब वह इस सदमे से बाहर आ जाएगी तब उससे पूछताछ की जाएगी।
लड़की 7वीं की छात्रा है और उसने बुढाला के अस्पताल में रविवार रात एक बालक को जन्म दिया, लेकिन जन्म के कुछ देर बाद ही बच्चे की मौत हो गई। लड़की के पिता ने उसके टीचर पर रेप करने का आरोप लगाया है और उसे गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
000000
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
संजय स्वदेश कथा का तानाबाना तुलसी ने कुछ ऐसा बुना की रावण रावण बन गया। मानस मध्ययुग की रचना है। हर युग के देशकाल का प्रभाव तत्कालीन समय ...
-
पटना. केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार एक तरफ जहां वर्ष 2019 तक देश को खुले में शौच मुक्त करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है, वहीं इसके विप...
No comments:
Post a Comment