विजयीपुर (गोपालगंज), निसं : विजयीपुर थाने के सरूपायी गांव में हसीना खातून एवं उसके पांच माह की दुधमुही बेटी को दहेज लोभियों ने जला कर मार डाला द्वारा जलाकर मार दिया गया और शव को आनन फानन में दफना दिया। इस मामले में मृतका के पिता कटेया थाने के राजापुर गांव के इदरीश अंसारी ने दहेज हत्याकांड की प्राथामिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी के अनुसार उसने अपने बेटी की शादी 06 में विजयीपुर थाने के सरूपायी गांव के जमालुद्दीन अंसारी के लड़के शरीफ अंसारी के साथ मुस्लिम रीतिरिवाज के साथ संपन्न किया था। अपने समर्थ के अनुसार दान दहेज दिया था। किन्तु बाद में लड़की के सास-ससुर दहेज में सात हजार रुपया और एक मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। गरीबी के कारण दहेज नहीं दे सके। इसके चलते लड़की के ससुर जमालुद्दीन अंसारी और साह किस्मती देवी ने उसकी बेटी और उसकी मासूम बच्ची को जलाकर मार डाला और शव को आनन फानन में दफना दिया। विजयीपुर पुलिस दहेज हत्याकांड की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। http://in.jagran.yahoo.com/news/local/bihar/4_4_7456582.html
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
संजय स्वदेश कथा का तानाबाना तुलसी ने कुछ ऐसा बुना की रावण रावण बन गया। मानस मध्ययुग की रचना है। हर युग के देशकाल का प्रभाव तत्कालीन समय ...
-
पटना. केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार एक तरफ जहां वर्ष 2019 तक देश को खुले में शौच मुक्त करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है, वहीं इसके विप...
No comments:
Post a Comment