सूरत। यहां एक ढ़ोगी बाबा की दिल दहलाने वाली कारस्तानी सामने आई है। यह ढ़ोगी बाबा लोगों का इलाज करने के नाम पर हंटर मारता था। खासकर के महिलाओं के शरीर पर निंबू निचोड़ता था और उनके बाल पकड़ कर झकझोरता था। महिलायें चीखती-चिल्लाती थी। जब वो बेहोश हो जाती थी, तब जाकर वह उन्हें छोड़ता था।
मिली जानकारी के मुताबिक, ठाकुर अहित नाम का यह पाखंडी शख्स लोगों के इलाज का करता था। वह लोगों से कहता था कि उसके उपर गुजरात की प्रतिष्ठित देवी खोरियाड़ मां विराजती हैं। वह उससे इलाज कराती हैं। लोग अंधविश्वास के मकड़जाल में इस कदर जकड़े हुए थे कि उस पर विश्वास करते थे। बिमारी के इलाज के नाम पर इस दरिंदे का जुल्म सहते थे। यहा पाखंड़ी शराब छुड़ाने से लेकर किडनी, लीवर और कैंसर तक की बिमारियों को ठीक करने का दावा करता था।
इस पाखंड़ी हंटर बाबा के इलाज का पोल तब खुला जब मीडिया ने इस मामले को गंभीरता से उठाया। लोगों के आंख से पट्टी हटाई और बताया कि दूसरों का ईलाज करने वाला यह ढ़ोगीं खुद एक डॉक्टर रखा हुआ है। यह उसका ईलाज करता है। डॉक्टर के मुताबिक, ईलाज के दौरान चीखने-चिल्लाने के कारण उसका एनर्जी लेवल नीचे आ जाता है, इसलिए उसे हर दिन ग्लूकोज की बोतल चढ़ानी पड़ती है।
पुलिस भी इस बाबा का कुछ नहीं बिगाड़ पाती थी। वह खुद ही इसकी तीरमदारी करने परल उतारू रहती थी। पर मीडिया के दबाव के कारण पुलिस को कार्रवाई करते हुए इस पाखंड़ी को गिरफ्तार करना ही पड़ा। अब इसका इलाज पुलिस कर रही है।
सूरत के जिलाधिकारी एजे शाह ने बताया कि, शिकायत मिलने पर इस पाखंडी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें लोगों का भी दोष है। वह खुद ही इस पाखंडियों के चक्कर में पड़ते है। और इन्हें बढ़ावा देते हैं। Source: Dainik Bhaskar.com | Last Updated 11:54(08/03/11)
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
संजय स्वदेश कथा का तानाबाना तुलसी ने कुछ ऐसा बुना की रावण रावण बन गया। मानस मध्ययुग की रचना है। हर युग के देशकाल का प्रभाव तत्कालीन समय ...
-
पटना. केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार एक तरफ जहां वर्ष 2019 तक देश को खुले में शौच मुक्त करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है, वहीं इसके विप...
No comments:
Post a Comment