मुंबई। कथाओं के अनुसार सतयुग में राम ने अपनी पत्नी सीता की अग्नि परीक्षा ली थी। कुछ इसी तरह एक पत्नी ने अपने पति के सामने अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए खुद के शरीर में आग लगा ली। उसे बचाने गया पति भी आग में झुलस गया। पत्नी की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, एक दंपति कलवा स्थित शगुफ्ता अपार्टमेन्ट में रहती थे। शाहिदा नाम की इस औरत का पति चिराग विदेश में नौकरी करता था। जब वह घर वापस आया तो दोनों मियां-बीवी में बहस हो गई। उसी समय पति चिराग ने उसके बाहर रहने के दौरान पत्नी के और अपने प्रेम को ले कर संदेह व्यक्त किया। इस पर पत्नी बिफर पड़ी और उसने कहा कि वह उसके लिए जान भी दे सकती है।
पुलिस के मुताबिक, चिराग ने शाहिदा से कहा की ठीक है फिर वह जान देकर दिखाए। बस क्या था शाहिदा उठी और घर के भीतर रखा केरोसिन खुद पर उड़ेल कर आग लगा दी। उसे बचाने के चक्कर में वह भी बुरी तरह झुलस गया। पत्नी तो जलकर मर गई, पर पति का इलाज चल रहा है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
संजय स्वदेश कथा का तानाबाना तुलसी ने कुछ ऐसा बुना की रावण रावण बन गया। मानस मध्ययुग की रचना है। हर युग के देशकाल का प्रभाव तत्कालीन समय ...
-
पटना. केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार एक तरफ जहां वर्ष 2019 तक देश को खुले में शौच मुक्त करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है, वहीं इसके विप...
No comments:
Post a Comment