Friday, March 25, 2011

बेटी से तीन वर्ष तक करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार

नई दिल्ली सराय रोहल्ला इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जहां एक पिता अपनी नाबालिग बेटी से तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। सराय रोहल्ला थाना पुलिस ने मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी तेक बहादुर (48) अपने परिवार के साथ सराय रोहल्ला इलाके में रहता है। उसकी तीन बेटियां व दो बेटे हंै। इनमें एक बेटा शादीशुदा है और वह अपनी पत्नी के साथ पश्चिम विहार में रहता है। तेक बहादुर की पत्नी का नौ वर्ष पहले ही देहांत हो गया था। फिलहाल वह जखीरा इलाके में चौकीदारी करता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तेक बहादुर पिछले तीन सालों से अपनी एक बेटी को दुष्कर्म का शिकार बनाता आ रहा है। बताया जाता है कि वह अक्सर शराब के नशे में घर आता था और दुष्कर्म करने के बाद उसे बुरी तरह मारता-पीटता भी था। इसके कारण सहमी बच्ची इस बारे में किसी को बता नहीं पाती थी। मामले का खुलासा सोमवार को तब हुआ जब उसने पश्चिम विहार स्थित भाई के घर जाकर अपनी भाभी को यह बात बताई। इसके बाद सराय रोहल्ला थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने जब बच्ची का मेडिकल कराया तो उसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। from भास्कर न्यूज & bahskar.com

No comments:

Post a Comment

शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या

एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...