फरीदाबाद
बल्लभगढ़ के आदर्श नगर में दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालवालों ने गर्भवती महिला को पीट-पीटकर उसका गर्भ खत्म कर दिया और ससुर व मामा ससुर ने उसके साथ कई दिनों रेप किया। हालांकि रेप का मामला जनवरी 2010 का है, लेकिन पुलिस ने इस संबंध में अब केस दर्ज किया है।
सिटी थाने में दर्ज मामले के अनुसार आदर्श नगर बल्लभगढ़ में रहने वाली एक युवती की शादी 4 दिसंबर 2008 को संगम विहार दिल्ली निवासी राजन कुमार के बेटे चिंतन से हुई थी। शादी में युवती के परिजनों ने करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल वालों ने होंडा सिटी की मांग रखी। फरवरी 2009 को युवती का पिता बेटी की ससुराल गया और कार न देने की असमर्थता जाहिर करते हुए उन्हें एक लाख रुपये दे आया। रुपये मिलने के बाद भी ससुराल वालों का युवती पर कहर जारी रहा। आरोप है कि कार न लाने पर पति चिंतन और सास ऊषा देवी ने 5 जुलाई 2009 को लात-घूंसों से युवती की पिटाई कर उसे छत से नीचे फेंक दिया। इस पिटाई से उसका तीन महीने का गर्भ भी गिर गया।
इस घटना के बारे में युवती ने अपने मायके वालों को बताया। परिवार के लोगों ने सुलहनामा करते हुए पीड़िता को ससुराल में ही रहने के लिए राजी कर लिया। युवती का आरोप है कि जनवरी 2010 में उसका पति चिंतन घर में एक अन्य महिला को ले आया। जब उसने इसका विरोध किया, तो उसका ससुर राजन उसे अलग कमरे में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। उसका यह भी आरोप है कि इस अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके ममिया ससुर वीरेन्द्र ने भी उसके साथ बलात्कार किया। दोनों काफी दिनों तक उसके साथ बलात्कार करते रहे। इस घटना से परेशान युवती जैसे-तैसे वहां से भागकर अपने मायके पहुंची। उसने इस बारे में परिवार के लोगों को बताया।
युवती ने आरोप लगाया कि उसके मायके में पहुंचते ही ससुराल वाले भी वहां आ गए और उन्होंने उसके और उसके भाइयों की जमकर पिटाई की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने फिलहाल इस संबंध में पति चिंतन, ससुर राजन, सास ऊषा, देवर पंकज व दीपक और ममिया ससुर वीरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच कर आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
संजय स्वदेश कथा का तानाबाना तुलसी ने कुछ ऐसा बुना की रावण रावण बन गया। मानस मध्ययुग की रचना है। हर युग के देशकाल का प्रभाव तत्कालीन समय ...
-
पटना. केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार एक तरफ जहां वर्ष 2019 तक देश को खुले में शौच मुक्त करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है, वहीं इसके विप...
No comments:
Post a Comment