Tuesday, March 15, 2011

दूल्हे के आगे बाप को रोता देख बेहोश हुई दुल्हन

नागपुर। दहेज के लिए दूल्हे ने शादी में जमकर हंगामा खड़ा किया। दूल्हा सेना का जवान है। उसने भरे मंडप में दुल्हन के पिता से भी हाथापाई की। इससे खुशी का माहौल तनाव में तब्दील हो गया। बाद में दुल्हन को मंडप में ही छोड़कर दूल्हा बारातियों के साथ चला गया। यह वाकया शनिवार को एक शादी समारोह में घटित हुआ है। पुलिस ने आरोपी दूल्हे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।
आरोपी दुल्हा अमीत दिलीप राऊत आनंद नगर कन्हान निवासी है। वह सेना में पदस्थ है। फिलहाल उसकी नियुक्ति जोधपुर में है। अमित की शादी सोमवारी क्वार्टर निवासी सब्जी विक्रेता की छोटी पुत्री से तय की गई थी। शनिवार को मार्कण्डेय सभागृह में कई मेहमान व परिचितों की मौजूदगी में उनकी शादी भी हो गई।
शादी में खुशी का माहौल छाया हुआ था। कुछ मेहमान खाना खा चुके थे तो कुछ बाकी थे। तभी अमित सव्वा तोले की सोने की चेन व करीब 80 हजार रुपए की मांग पर अड़ गया। न मिलने पर उसने लड़की को घर पहुंचने के बाद जान से मारने की धमकी दी। माहौल बिगड़ता देख लड़की के परिजनों व अन्य उपस्थित लोगों ने अमित व उसके माता-पिता को बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने भी उनकी बातें नहीं सुनी।
इस दौरान अमित ने ससूर से हाथापाई भी की। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। भोजन व सामान की भी तोडफोड़ की गई। बताया जा रहा है कि 7 फरवरी को अमित की सगाई हुई, लेकिन उस वक्त दहेज की मांग नहीं की गई थी। लड़की का पिता सब्जी विक्रेता है। उसे दो पुत्रियां व दो पुत्र हैं।
उसने अमीत को भेंट में अंगूठी और करीब 18 हजार रुपए का सूट दिया। लेकिन इससे अमित व उसके घर वाले संतुष्ट नहीं थे। अचानक की गई मांग से वधू पक्ष के लोग काफी परेशान थे। इस बीच सात फेरे ले चुके अमित दुल्हन को मंडप में ही छोड़कर बारातियों के साथ चला गया।
दुल्हन बेहोश अस्पताल में भर्ती
अपने पति के सामने पिता को हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते देख दुल्हन बेहोश हो गई थी। उसकी हालत को देखते हुए तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। अभी भी वह भारी सदमे में है।


No comments:

Post a Comment

शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या

एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...