फरीदाबाद
ऑटो में सवार होकर शादी में जा रही एक युवती के साथ गैंग रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात का आरोप दो ऑटो चालकों सहित चार लोगों पर लगा है। आरोपियों ने युवती को नैशनल हाइवे के आरजी चौक के पास बने सुलभ शौचालय के पास जबरन ऑटो से उतारकर लोडिंग ऑटो में डाल लिया और उससे रेप किया। वारदात के बाद चारों युवती को सड़क पर ही छोड़कर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
सारन थाना एरिया के पर्वतीया कॉलोनी में 18 वर्षीय रजिया (काल्पनिक नाम ) का परिवार रहता है। बुधवार रात करीब 9 बजे रजिया अपनी सहेली की शादी में जाने के लिए घर से निकली थी। उसे बड़खल चौक के पास जाना था। उसने बल्लभगढ़ के सोहना मोड़ से बड़खल चौक के लिए ऑटो पकड़ा। ऑटो में चालक व दो अन्य युवक पहले से सवार थे। रजिया का आरोप है कि जब ऑटो ओल्ड फरीदाबाद चौक के सुलभ शौचालय के पास पहुंचा तो ऑटो ड्राइवर और उसके दो साथियों ने उसे जबरन ऑटो से उतार लिया और वहां पहले से खड़े सामान ढोने के ऑटो में उसे डाल दिया आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
इस बीच वहां लोडिंग ऑटो का ड्राइवर आ गया। आरोप है कि चारों ने उसका मुंह दबाकर उसके साथ रेप किया। वारदात के बाद चारों उसे बड़खल चौक के पास सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। रजिया ने मामले की जानकारी फोन पर अपने पिता को दी। इसके बाद उन्होंने वारदात की जानकारी रात को ही पुलिस को दी। पुलिस हरकत में आई और वारदात स्थल का मुआयना किया।
सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने युवती के बयान के आधार पर छानबीन शुरू कर दी। वारदात में शामिल शामिल बसेलवा कॉलोनी के ऑटो चालक विरेंद उर्फ मिर्ची, उसके सहचालक भूड़ कॉलोनी के तारा उर्फ विजय, उनके साथी शास्त्री कॉलोनी के रहने वाले चंद्रप्रकाश उर्फ अजय और लोडिंग ऑटो के मालिक बनवारी लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। - 18 Mar 2011, 1150 hrs IST,नवभारत टाइम्स
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
संजय स्वदेश कथा का तानाबाना तुलसी ने कुछ ऐसा बुना की रावण रावण बन गया। मानस मध्ययुग की रचना है। हर युग के देशकाल का प्रभाव तत्कालीन समय ...
-
पटना. केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार एक तरफ जहां वर्ष 2019 तक देश को खुले में शौच मुक्त करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है, वहीं इसके विप...
No comments:
Post a Comment