गोपालगंज: पति के विदेश जाने के बाद अपने पिता के घर रह रही रिजवाना की उसके पति ने ससुराल में पहुंचकर बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार गोपालपुर थाना के विक्रमपुर गांव की रिजवाना खातून की शादी वर्ष 2006 में सीमावर्ती उत्तरप्रदेश के कुशीनगर जिला के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के लवकुश पश्चिम टोला गांव के हलीम अंसारी के साथ हुई थी। शादी के बाद दहेज में मोटरसाइकिल तथा कलर टीवी की मांग के लिए हलीम ने पत्नी का गवना कराने से इंकार कर दिया तथा खुद विदेश चला गया। दो साल बाद जब वह घर लौटा तो रिजवाना का गवना हुआ लेकिन एक सप्ताह बाद दोबारा पति विदेश चला गया तथा ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। प्रताड़ना से तंग रिजवाना मायके चली आयी। इसी बीच शनिवार को अचानक उसका पति विदेश से घर लौटा और घर में पत्नी को नहीं पाकर अपने ससुराल पहुंच गया। ससुराल पहुंचते ही पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। इस मामले में गोपालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 13/3/2011, 07:45 pm from jagran.com
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
संजय स्वदेश कथा का तानाबाना तुलसी ने कुछ ऐसा बुना की रावण रावण बन गया। मानस मध्ययुग की रचना है। हर युग के देशकाल का प्रभाव तत्कालीन समय ...
-
पटना. केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार एक तरफ जहां वर्ष 2019 तक देश को खुले में शौच मुक्त करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है, वहीं इसके विप...
No comments:
Post a Comment