भिवानी. पूरी रात कुएं में वह ईंट के सहारे जिंदगी की डोर थामे रही। सुबह ग्रामीणों ने बाहर निकाला तो बेहोश हो गई। शाम को जब जुबान खोली तो प्यार और धोखे की कहानी सामने आई। हम बात कर रहे हैं काकड़ौली हट्टी की लड़की और तोशाम में15 साल पहले ब्याही गई निर्मल (काल्पनिक नाम) की।
होश में आने के बाद हुआ मेडिकल
भिवानी अस्पताल में बुधवार रात दस बजे मेडिकल के लिए पहुंची निर्मल ने बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले तोशाम के ड्राइवर कृष्ण पंघाल से हुई थी। यहां उसने दो लड़कों को जन्म दिया और इसके बाद कृष्ण का व्यवहार बदल गया।
बकौल निर्मल उसे बेल से बांधकर रखा जाता था। तीन साल पहले उसकी मुलाकात ठेके पर काम करने वाले हिसार के गुराना गांव के सतेंद्र से हुई और प्यार कर बैठी। मौका पाकर वह सतेंद्र के साथ भाग खड़ी हुई और बरवाला में मकान बनाकर रहने लगी। साल भर पहले सतेंद्र का व्यवहार बदल गया और वह उसे दोस्तों के आगे भी परोसने लगा। इस दौरान वह अपना दिल गांव के ही एक लड़के को दे बैठी। होली के दिन वह उसी लड़के के साथ डाटा गांव में पूजन के लिए गई थी कि रिश्तेदारों ने दोनों को उठा लिया। उस लड़के को मार पीटकर रास्ते में छोड़ गए, वहीं जुई में उसे अपने रिश्तेदार के यहां छोड़ दिया।
21 मार्च की शाम को गुराना से सतेंद्र अपने भाई नरेंद्र के साथ आया और वहां से पिकअप में उसे ले गया। रास्ते में दोनों ने बारी-बारी से मुंह काला किया और फिर उसे तोशाम ले आए। तोशाम कुएं के पास लाकर सतेंद्र ने पूछा कि क्या वह मुझसे प्यार करती है? निर्मल ने ना में जवाब दिया तो दोनों ने कुएं में धक्का दे दिया। कुएं में उसने एक हाथ एक छेद में फंसा लिया और सारी रात उसी के सहारे टिकी रही। सुबह मुंगीपा धाम की परिक्रमा करने वालों ने उसे निकाला।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
संजय स्वदेश कथा का तानाबाना तुलसी ने कुछ ऐसा बुना की रावण रावण बन गया। मानस मध्ययुग की रचना है। हर युग के देशकाल का प्रभाव तत्कालीन समय ...
-
पटना. केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार एक तरफ जहां वर्ष 2019 तक देश को खुले में शौच मुक्त करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है, वहीं इसके विप...
No comments:
Post a Comment