मुरैना, 22 मार्च (एजेंसी)। मुरैना जिले के पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पलकनी गांव में एक महिला ने गृहक्लेश के चलते आज सुबह अपनी दो मासूम बेटियों सहित फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिला कलेक्टर एम. के. अग्रवाल ने आज यहां बताया कि पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र के पलकनी गांव निवासी भागीरथ रजक की पत्नी भूरी बाई ने आज सुबह अपनी पांच साल की बेटी राखी और दो साल की बेटी गुड़िया को फांसी पर लटकाने के बाद स्वयं ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। कलेक्टर के मुताबिक भूरी का पति इन दिनों नागपुर में नौकरी के सिलसिले में गया हुआ है। घर में भूरी अपने सास-ससुर और ननद के साथ रह रही थी। भूरी की ननद ने मंगलवार सुबह जब अपनी भाभी का कमरा अंदर से बंद पाया। दरवाजा तोड़ने पर अंदर भूरी अपनी दो बेटियों के साथ फांसी पर लटकी हुई दिखी।
घटना की जानकारी पहाड़गढ़ पुलिस को दी गई। इस बीच राजस्व अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि भूरी गृहक्लेश से परेशान थी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
संजय स्वदेश कथा का तानाबाना तुलसी ने कुछ ऐसा बुना की रावण रावण बन गया। मानस मध्ययुग की रचना है। हर युग के देशकाल का प्रभाव तत्कालीन समय ...
-
पटना. केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार एक तरफ जहां वर्ष 2019 तक देश को खुले में शौच मुक्त करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है, वहीं इसके विप...
No comments:
Post a Comment