Thursday, March 3, 2011

3 साल के मासूम को सिगरेट से जलाती थीं

मुंबई।। ठाणे में पुलिस ने बुधवार को दो महिलाओं को अपने तीन साल के भतीजे पर अत्याचार करने के मामले में गिरफ्तार किया है। 3 साल के बच्चे फजल शेख की दोनों बुआएं नफीसा शेख और महजबींन पिछले 8 महीने से उसे सिगरेट से जला कर उस पर अत्याचार कर रही थीं।
बच्चे के माता-पिता का तलाक हो गया है। फजल को सिओन अस्पलात में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उसके पैर में भी फैक्चर है।
पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाओं पर बच्चे की मौसी सुरैया शेख की शिकायत पर आईपीसी की धाराओं सहित बाल न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
मुंब्रा पुलिस थाने की इंस्पेक्टर बी. रेणुका ने कहा- नफीसा और महजबींन को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस अभी बच्चे के शरीर के घावों की प्रकृति जानने के लिए रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
पुलिस का कहना है कि अपराध की मंशा का पता नहीं चला है। उन्हें शक है कि यह फजल के दादा की ओर से उसे मिली 15 लाख रुपये की संपति के कारण हो सकता है। -
from http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/7618330.cms

No comments:

Post a Comment

शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या

एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...