Thursday, March 24, 2011

यहां रेप कर बनाया जाता था MMS

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रेप करके एमएमएस बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी रिश्ते में चाचा-भतीजे हैं।
दरअसल चाचा श्योराम और भतीजा उमेश लड़कियों को अपना शिकार बनाकर पहले तो रेप करते थे बाद में उनका एमएमएस बनाकर ब्लैकमेल किया करते थे। ऐसे ही एक मामले में यह दोनों पहले भी पांच साल के लिए जेल की हवा खा चूके थे।
सूत्रों के अनुसार जेल से छूटने के बाद भी दोनों नहीं सुधरे और एक बार फिर इन्होंने सरिता विहार इलाके में 20 साल की लड़की को हवस का शिकार बनाया। लड़की का एमएमएस बनाकर ब्लैकमेल कर उससे दोनों रेप करते आ रहे थे। रोज़-रोज़ इनकी मनमानी से तंग आकर लड़की ने सरिता विहार पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल ही इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment

शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या

एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...