Tuesday, March 15, 2011

शौच को निकली नाबालिग का अपहरण

Mar 15, 07:30 pm
गोपालगंज/ भोरे थाना के हरदियां गांव में अपने घर से शौच को निकली एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया। काफी खोजबीन के बाद भी लड़की का कहीं पता नहीं चलने पर परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ मामले की थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
जानकारी के अनुसार हरदियां गांव की नूर नेशा खातून की सोलह वर्षीया पुत्री अफसाना खातून घर से शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में पूर्व से घात लगाकर बैठे इसी गांव के फिरोज अली सहित तीन लोगों ने उसे जबरन अपने कब्जे में ले लिया तथा उसे साथ लेकर चले गये। जब काफी देर तक उक्त लड़की घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। कहीं पता नहीं चलने पर अपहृत लड़की मां ने मामले की भोरे थाने में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करायी। जिसमें फिरोज अली तथा उनकी मां सहित तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। from jagran.com

No comments:

Post a Comment

शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या

एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...