जयपुर. एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर आपत्तिजनक फोटो खींचने और जबरन शादी रचाने के मामले में बनीपार्क पुलिस ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड प्राप्त किया।
मामले के जांच अधिकारी उपनिरीक्षक मुस्तकीम खान ने बताया कि आरोपी टोंक रोड निवासी पुनीत कासलीवाल (29) है। बनीपार्क निवासी 23 वर्षीय एक युवती ने पुनीत व उसके परिजनों के खिलाफ 3 जनवरी को बनीपार्क थाने में मामला दर्ज कराया था। इसके अनुसार वर्ष 2007-08 में महारानी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात पुनीत से हुई थी। दोनों में दोस्ती होने पर उनका एक-दूसरे के घर आना-जाना हो गया।
युवती का आरोप है कि पुनीत ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर आपत्तिजनक फोटो खींच लिए और फिर दबाव बनाकर आर्य समाज में जबरन शादी कर ली। रिपोर्ट के अनुसार मामले का पता चलने पर पुनीत व उसके परिजनों ने युवती के खींचे गए फोटो व अन्य दस्तावेज उसके पिता को लौटाने की एवज में 25 लाख रुपए की मांग की। उनके इनकार करने पर धमकाने लगे। बाद में, पीड़ित ने कोर्ट इस्तगासे से बनीपार्क थाने में मामला दर्ज कराया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...
-
संजय स्वदेश कथा का तानाबाना तुलसी ने कुछ ऐसा बुना की रावण रावण बन गया। मानस मध्ययुग की रचना है। हर युग के देशकाल का प्रभाव तत्कालीन समय ...
-
पटना. केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार एक तरफ जहां वर्ष 2019 तक देश को खुले में शौच मुक्त करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है, वहीं इसके विप...
No comments:
Post a Comment