Monday, March 7, 2011

ऐसा धोखा:विवाह मंडप में ही मां बन गई दुल्हन

रांची।चतरा झारखण्ड के चतरा जिला मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर सिमरिया प्रखंड के बेलगडा मुर्गी टोला गांव में कल एक शादी के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। मंडप पर दूल्हा और दुल्हन बैठे हुए थे।
शादी की रस्म अदायगी चल ही रही थी कि इसी बीच दुल्हन के पेट में दर्द उठ गया। उसकी तबियत बिगड़ने लगी। आसपास सजी धजी औरतों ने दुल्हन को घेर लिया। लेकिन जो बात पता चली उससे सबके होश उड़ गए।
दुल्हन गर्भवती निकली। यह बात जंगल में लगी आग की तरह फ़ैल गयी। बस इतना सुनना था कि दूल्हा पक्ष आगबबूला हो उठा। काटो तो खून नहीं वाली कहावत। लड़के ने शादी करने से इनकार कर दिया। एक पल में विवाह की रौनक भंग हो गयी।
हालांकि, दुल्हन को फ़ौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। बाद में लड़के को काफी मनाने की कोशिश की गयी कि लड़की को वह अपना ले। लेकिन वह नहीं माना। कहा मेरे साथ धोखा हुआ है। वह भला दूसरे का बच्चा क्यों अपनाये। इसके बाद लड़का पक्ष वहां से चला गया। यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बन गयी है। सबकी जुबान पर फिलहाल इसी शादी के किस्से हैं। Source: अनिमेष नचिकेता.bhaskar.com| Last Updated 12:52(08/03/11)

No comments:

Post a Comment

शादी करना चाहता था मामा, मना करने पर गला घोंट कर दी हत्या

एजेंसी,हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक रेस्तरां में 20 वषीर्य बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम...